नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: सुसाइड नोट में छलका दर्द, ‘अब सहा नहीं जाता…सॉरी मम्मा

देहरादून: हर्रावाला क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ननद और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सीमा कंडारी ने कोतवाली डोईवाला में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी।

मृतका की मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग सृष्टि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया गया कि उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था और अपशकुन व मनहूस जैसे शब्द कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

तहरीर के अनुसार, ससुराल में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए सृष्टि को जिम्मेदार ठहराया जाता था। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

उन्होंने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी, ननद चारू और अन्य परिजनों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

    केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

    कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

    कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *