तपोवन परियोजना की टनल में पानी का रिसाव..

जोशीमठ। तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में पानी के रिसाव और कैविटी (खोखली जगह) बनने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि परियोजना का संचालन कर रही कंपनी ने स्थिति को सामान्य बताते हुए किसी भी तरह के संभावित खतरे से इनकार किया है।

जानकारी के अनुसार, परियोजना की टनल के टीबीएम क्षेत्र में शनिवार को एक छोटी कैविटी बनने के साथ पानी का रिसाव हुआ। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मौके पर काम कर रहे श्रमिकों को वहां से हटा दिया गया। कंपनी के अनुसार, टनलिंग के दौरान इस प्रकार की छोटी कैविटी का बनना असामान्य नहीं है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

कंपनी की ओर से बताया गया कि कैविटी और पानी के रिसाव वाले हिस्से का उपचार कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कुछ दक्ष श्रमिकों को लगाया गया है, जबकि अन्य कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर मौके से हटा दिया गया है।

हाल ही में पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी की टनल में हुए हादसे के बाद टनल निर्माण से जुड़ी घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है। ऐसे में तपोवन परियोजना की टनल में पानी के रिसाव और कैविटी का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

कंपनी का कहना है कि बरसात के मौसम में टनल के भीतर पानी का रिसाव होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और मौजूदा स्थिति से किसी तरह का तत्काल खतरा नहीं है। फिलहाल संबंधित हिस्से में उपचार और सुरक्षा संबंधी कार्य जारी है।

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *