उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट…

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते सोमवार को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून और टिहरी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून और टिहरी में बारिश के कुछ दौर बेहद तीव्र हो सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *