ब्रेकिंग न्यूज़

अब पार्किंग के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, ऐप पर मिलेगी खाली स्पेस की जानकारी..

ब्रेकिंग न्यूज़

अब पार्किंग के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, ऐप पर मिलेगी खाली स्पेस की जानकारी..

 

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में पार्किंग की समस्या से राहत देने के लिए परिवहन विभाग नया पार्किंग ऐप तैयार करने जा रहा है। इस ऐप के जरिए स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी आसपास मौजूद पार्किंग स्थलों की जानकारी रियल टाइम में मिल सकेगी। साथ ही पार्किंग में जगह उपलब्ध है या नहीं, इसकी जानकारी भी ऐप पर मिलेगी। खास बात यह है कि लोग होटल बुकिंग की तरह पार्किंग स्पेस की एडवांस बुकिंग भी कर सकेंगे। ऐप में जीपीएस नेविगेशन की सुविधा भी प्रस्तावित है। अगर कोई पार्किंग फुल होगी तो वाहन चालक को आसपास की दूसरी पार्किंग की जानकारी मिल सकेगी। परिवहन विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए देहरादून को पायलट के तौर पर चुना है। विभाग की योजना अगले दो से तीन महीनों में ऐप तैयार कर इसे शहर में शुरू करने की है। इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

दरअसल, पर्यटन और तीर्थयात्रा के सीजन में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी और चारधाम मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। पार्किंग की कमी के चलते कई बार वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। नए ऐप के जरिए पार्किंग की उपलब्धता पहले से पता चलने पर इस समस्या को कम करने की उम्मीद है। देहरादून में इससे पहले भी स्मार्ट पार्किंग की कोशिश की जा चुकी है। एमडीडीए और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ‘mPark’ ऐप के जरिए 27 स्थानों पर ऐप आधारित पार्किंग शुरू की गई थी, लेकिन यह व्यवस्था अपेक्षित रूप से आगे नहीं बढ़ सकी। अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह के मुताबिक, नए ऐप से सरकारी और निजी दोनों पार्किंग स्थलों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। परिवहन विभाग पार्किंग नीति तैयार करने पर भी काम कर रहा है, जिसमें निजी पार्किंग और शुल्क से जुड़े प्रावधान शामिल होंगे। देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के परिणाम देखने के बाद इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू करने की योजना है। इससे पार्किंग तलाशने में लगने वाला समय कम होने के साथ सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

 

 

 

 

Related Posts

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..

 12 वर्षीय बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं मां कालीशिला..       उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ घाटी में स्थित मां कालीशिला का धाम धार्मिक आस्था,…

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी..

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम लगाने की तैयारी.. 14 सदस्यीय समिति संभालेगी जिम्मेदारी..         उत्तराखंड: उत्तराखंड में जंगली जानवरों और इंसानों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *