ब्रेकिंग न्यूज़

UKSSSC ने खोला सरकारी नौकरी का पिटारा, लेखाकार समेत 379 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू..

ब्रेकिंग न्यूज़

UKSSSC ने खोला सरकारी नौकरी का पिटारा, लेखाकार समेत 379 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू..

 

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े लेखा संवर्ग के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 379 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा), कैशियर कम सहायक लेखाकार समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए संशोधन विंडो 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी। आयोग ने इस भर्ती के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि भी जारी कर दी है। फिलहाल परीक्षा की अनंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 तय की गई है। हालांकि परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव होने की स्थिति में आयोग की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी।

21 से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पहचान और शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसमें हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की दोनों तरफ की स्कैन कॉपी और आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र शामिल हैं। जिन पदों के लिए अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा, वहां अभ्यर्थियों को संबंधित दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

18 पदनामों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती के तहत कुल 18 अलग-अलग पदनामों को शामिल किया है। विभागों में लंबे समय से खाली चल रहे इन पदों पर नियुक्ति होने से सरकारी कामकाज को भी गति मिलने की उम्मीद है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। इस भर्ती के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में लेखा संबंधी कार्यों के लिए कर्मचारियों की कमी दूर होगी और युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

 

 

  • Related Posts

    श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

    श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

    उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

    उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *