सीएम धामी ने एक क्लिक से भेजी अगस्त की पेंशन..

सीएम धामी ने एक क्लिक से भेजी अगस्त की पेंशन

9.91 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 147 करोड़ रुपये..

 

 

उत्तराखंड: राज्य के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एक क्लिक के जरिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की अगस्त 2026 की किस्त सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी। सरकार के इस कदम से राज्य के करीब 10 लाख लोगों को सीधा आर्थिक संबल मिला है। अगस्त माह के इस भुगतान के तहत कुल 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के बैंक खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। इसके साथ ही, इस महीने विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे नए जुड़ने वाले लोगों को भी जल्द इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।

इस वित्तीय सहायता में बड़ा हिस्सा राज्य सरकार का है

राज्यांश: लगभग 140 करोड़ 11 लाख रुपये

केंद्रांश: लगभग 6 करोड़ 94 लाख रुपये

कुल लाभार्थियों में 2 लाख 14 हजार 711 लोग राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत आते हैं, जबकि 7 लाख 77 हजार 203 लाभार्थी राज्य स्तर पर इस योजना से जुड़े हैं। समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने विशेष तौर पर निर्देश दिए कि जिन पात्र लाभार्थियों का किसी वजह से आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है, उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट (खाता आधारित भुगतान) की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि तकनीकी कारणों से कोई भी जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रहे।

इन योजनाओं के लाभार्थियों को मिला लाभ
अगस्त माह में स्वीकृत कुल 5,605 नई पेंशनों का विवरण इस प्रकार है:

वृद्धावस्था पेंशन: 3,945

विधवा पेंशन: 1,000

दिव्यांग पेंशन: 416

किसान पेंशन: 106

भरण-पोषण अनुदान: 115

परित्यक्ता पेंशन: 23

इसके साथ ही बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आगामी 18 और 19 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश भर की प्राथमिकताओं पर मंथन होगा। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री खजानदास, सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Related Posts

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..     उत्तराखंड: नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त की…

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..     उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *