मौसम से बाजार तक मिलेगी हर जानकारी, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप..

मौसम से बाजार तक मिलेगी हर जानकारी, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ (Manorama Krishi Rakshak) मोबाइल ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया। यह ऐप किसानों को मौसम के सटीक पूर्वानुमान से लेकर फसलों में लगने वाली बीमारियों की पहचान और बाजार दर की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराएगा। सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान दौर में आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कृषि क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस तरह के प्रयास हमारे किसानों को समय पर सही जानकारी देकर उनकी मेहनत और फसलों को सुरक्षित रखने में बेहद उपयोगी साबित होंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होगी फसलों के रोगों की पहचान
इस डिजिटल ऐप को ‘मनोरमा डबराल जनकल्याण समिति’ द्वारा तैयार किया गया है। समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसान बेहद आसानी से इसका उपयोग कर सकें। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से किसान फसल की फोटो अपलोड करके उसमें लगने वाले कीट या बीमारी की तुरंत पहचान कर सकेंगे और उनके उपचार की सही सलाह पा सकेंगे।

एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं..

मौसम का रियल-टाइम अलर्ट: किसानों को मौसम के बदलाव, बारिश और तूफान की सटीक पूर्व चेतावनी।

एआई आधारित रोग पहचान: फसलों में लगने वाली बीमारियों और कीटों का त्वरित समाधान।

बाजार और परिवहन की जानकारी: कृषि मंडियों के ताजा भाव, फसल बेचने के साधन और लॉजिस्टिक्स की सुविधा।

महिला समूहों को बाजार से जोड़ना: स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुँचाने का मंच।

उत्पादन से लेकर बिक्री तक मिलेगा डिजिटल सहयोग
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल उगाने से लेकर उसे बाजार में बेचने तक के हर चरण पर डिजिटल सहायता प्रदान करना है। ऐप के लॉन्चिंग अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की ओर से कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल और शूरवीर सिंह कठैत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Posts

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..     उत्तराखंड: नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त की…

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..     उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *