ब्रेकिंग न्यूज़

700 किमी का दुर्गम पहाड़ी सफर, अक्टूबर में होगा अल्टीमेट साइकिल चैलेंज..

ब्रेकिंग न्यूज़

700 किमी का दुर्गम पहाड़ी सफर, अक्टूबर में होगा अल्टीमेट साइकिल चैलेंज..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में साहसिक और शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने के लिए अक्टूबर में सात दिवसीय एमटीबी साइकिल चैलेंज का आयोजन किया जाएगा। 14 से 20 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के साइकिलिस्ट करीब 700 किलोमीटर लंबे पहाड़ी ट्रैक पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता का सफर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से शुरू होगा। इसके बाद साइकिलिस्ट बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी और टिहरी के पर्वतीय इलाकों से गुजरते हुए देहरादून जिले की मसूरी की पहाड़ियों तक पहुंचेंगे। इस बार प्रतियोगिता का रूट सामान्य सड़कों तक सीमित नहीं रखा गया है। दुर्गम और चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। आयोजन में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एलीट और लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। कठिन चढ़ाई, घुमावदार रास्ते और ऊंचाई वाले ट्रैक प्रतिभागियों के लिए चुनौती पेश करेंगे। पर्यटन विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने में मदद मिलेगी।

एक सप्ताह में होगा पूरे रूट का निरीक्षण
प्रतियोगिता को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए पूरे रूट का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा। साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, जीएमवीएन, केएमवीएन और तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम एक सप्ताह के भीतर प्रस्तावित रूट का जायजा लेगी। टीम रास्ते की चढ़ाई, मोड़, ट्रैक की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच करेगी। इसके आधार पर प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। पर्यटन विभाग के अनुसार उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को सालभर बढ़ाने की दिशा में साहसिक पर्यटन के साथ वेलनेस और अन्य नए पर्यटन उत्पादों पर भी जोर दिया जा रहा है। एमटीबी चैलेंज जैसे आयोजन पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा दे सकते हैं। इस आयोजन के जरिए उत्तराखंड के कम चर्चित पर्वतीय इलाकों को भी देश-विदेश के एडवेंचर टूरिज्म से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *