डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर किया हमला…..

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर किया हमला……

 

 

डोईवाला। देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र की कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में करीब 37 भेड़-बकरियां घायल हो गईं। घटना के बाद पशुपालक को काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कुड़कावाला बस्ती निवासी पशुपालक जॉनी की भेड़-बकरियां बाड़े में थीं। इसी दौरान आवारा कुत्तों का एक झुंड बाड़े में घुस गया और पशुओं पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से भेड़-बकरियों में अफरा-तफरी मच गई और कई पशु घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी। नगर पालिका के सभासद रियासत अली मोंटी ने बताया कि आवारा कुत्तों के हमले में जॉनी की करीब 37 भेड़-बकरियां घायल हुई हैं। इस घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे पशुपालकों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी प्रेम पांचाल ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों के संबंध में भी प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

स्थानीय पशुपालकों ने भी अपने पशुधन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है।

 

Related Posts

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..     उत्तराखंड: नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त की…

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..     उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *