ब्रेकिंग न्यूज़

किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश-प्रिशा पहुंचे दून..

ब्रेकिंग न्यूज़

किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश-प्रिशा पहुंचे दून..

 

 

उत्तराखंड: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के युवा पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत देहरादून पहुंचे। यहां दोनों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कहा कि कम उम्र में किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण पर्वत चोटी पर सफलता हासिल करना बच्चों के साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रियांश और प्रिशा ने अपनी उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। सीएम धामी ने दोनों पर्वतारोहियों की सफलता को प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इनकी उपलब्धि से युवा बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के बच्चों और युवाओं में प्रतिभा, साहस और क्षमता भरपूर है। प्रदेश के युवा पर्वतारोहण, खेल और विभिन्न साहसिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आवश्यक मंच और सुविधाएं मिलें। रियांश पंत और प्रिशा रावत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि दूसरे बच्चों को भी साहसिक गतिविधियों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी।

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *