चमोली के रामणी में बड़ा हादसा, छात्र-छात्रा के शव मिलने से गांव में मातम

चमोली के रामणी में बड़ा हादसा, छात्र-छात्रा के शव मिलने से गांव में मातम..

 

 

उत्तराखंड: चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में मंगलवार सुबह दो नाबालिगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के समीप स्थित मेला मैदान के मंच पर एक किशोर और किशोरी के शव फंदे से लटके मिले। दोनों के एक ही गांव के रहने वाले होने की जानकारी सामने आई है। सुबह ग्रामीणों को जब मेला मैदान में दोनों के शव होने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल नंदानगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतकों में एक करीब 17 वर्षीय किशोर और करीब 16 वर्षीय किशोरी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि किशोर कक्षा 12 और किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी। दोनों के शव एक ही स्थान पर मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

नंदानगर थाने के एसआई मनोज भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दे कि चमोली क्षेत्र में हाल के दिनों में इस तरह की दो अन्य घटनाएं भी सामने आई थीं। परिजनों से नाराज होकर एक छात्रा के लापता होने और इसके कुछ दिन बाद एक युवक द्वारा चमोली पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगाए जाने की घटनाओं के बाद से दोनों की तलाश जारी है। इन मामलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

 

 

Related Posts

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..     उत्तराखंड: नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त की…

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..     उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *