प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी इलाकों की सुरक्षा होगी मजबूत..

प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी इलाकों की सुरक्षा होगी मजबूत..

बाउंड्री और तारबाड़ पर सहमति..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून कैंट विधानसभा के प्रेम नगर क्षेत्र में टी स्टेट से लगते हुए क्षेत्र की समस्याओं के संदर्भ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमान जोगेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में टी स्टेट के मैनेजर नीरज शर्मा, सिक्योरिटी अफसर सुरज थापा एवं कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विनोद पंवार एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए एक सामंजस्य बैठक आयोजित की गई। जिसमें रिहायशी क्षेत्र के साथ लगी हुई टी स्टेट की जमीन में नियमित साफ-सफाई के साथ ही रिहायशी इलाकों की सुरक्षा के लिए जहां पर बाउंड्री वॉल की आवश्यकता है। वहां पर बाउंड्री वॉल एवं‌ जहां पर तारबाड़ की आवश्यकता है वहां पर तारबाड़ की व्यवस्था के साथ ही कुछ स्थानों पर सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति के आग्रह को टी स्टेट मैनेजर नीरज शर्मा ने इन सभी कार्यों के लिए सहर्ष स्वीकृति देते अतिशीघ्र इन सभी कार्यों को करने की हामी के साथ ही स्थानीय क्षेत्र वासियों से भी सहयोग की बात कहीं। जिसे सभी स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सहर्ष ही स्वीकार करते हुए की स्टेट के साथ लगते हुए रिहायशी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी भी प्रकार कि कूड़ा कर्कट या गंदगी को टी स्टेट के आसपास या सड़कों के किनारों पर न फेंकने पर भी सार्थक वार्तालाप कर कमेटी के गठन की बात हुई। तथा कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कुछ स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पथ प्रकाश के साथ ही कैमरे लगवाने की बात पर भी सहमति बनाई गई। इस अवसर पर खिलाफ सिंह बिष्ट, हीरा सिंह गोसाईं , सुरेंद्र राठौर, राजेश सेन ,सुप्रिया डोभाल एवं अन्य गणमान्य क्षेत्र वासियों उपस्थित रहें।

 

 

Related Posts

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..     उत्तराखंड: नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त की…

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..     उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *