SSP प्रमेंद्र डोबाल ने किया बड़ा फेरबदल, 53 पुलिसकर्मियों के तबादले..

SSP प्रमेंद्र डोबाल ने किया बड़ा फेरबदल, 53 पुलिसकर्मियों के तबादले..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। तबादला सूची में कुल 53 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षक शामिल हैं। इनमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 11 थाना प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कई चौकी प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तबादले के तहत इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को पटेलनगर से हटाकर डालनवाला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पटेलनगर के नए थानाध्यक्ष के रूप में इंस्पेक्टर नरेश राठौर को तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुंवर को कैंट एसएचओ, नरेंद्र गहलावत को मसूरी एसएचओ और देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी एसएचओ बनाया गया है। वहीं प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। क्लेमेंटटाउन थाने के प्रभारी मोहन सिंह का तबादला रायवाला किया गया है, जहां उन्हें एसओ की जिम्मेदारी मिलेगी। उनके स्थान पर लोकपाल परमार क्लेमेंटटाउन थाने का कार्यभार संभालेंगे।

इन थाना प्रभारियों की भी बदली जिम्मेदारी

एसआई गिरीश नेगी को प्रेमनगर, शैंकी कुमार को सेलाकुई, मनोज नौटियाल को सहसपुर और अमित कुमार शर्मा को वसंत विहार थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं चौकी और थानों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी व्यापक बदलाव किया गया है। प्रद्युम्न नेगी को झाझरा चौकी प्रभारी, रविंद्र नेगी को एसआईएस शाखा और ओमप्रकाश को कैंट में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवीन सैनी को सभावाला चौकी, अरविंद पंवार को कुठालगेट चौकी और आशीष कुमार को बाजार चौकी पटेलनगर का प्रभारी बनाया गया है। प्रवीर पुंडीर को एसएसआई सहसपुर, मनमोहन नेगी को एसएसआई नेहरू कॉलोनी और संजय रावत को एसएसआई प्रेमनगर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विनोद कुमार को एसएसआई रायवाला और मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वैभव गुप्ता को जाखन चौकी, सूरज कंडारी को कुल्हान चौकी और शैलेंद्र प्रसाद को थाना रानीपोखरी भेजा गया है। दीपक गैरोला को हर्रावाला चौकी प्रभारी और कमलेश गौड़ को पंडितवाड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा करीब 25 अन्य उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में नई तैनाती के साथ पुलिसिंग की जिम्मेदारियां संभाली जाएंगी।

 

 

 

Related Posts

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..

नेपाल में आपदा के बीच उत्तराखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ..     उत्तराखंड: नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संवेदना व्यक्त की…

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..

राजस्व जुटाने में पिछड़े कई विभाग, खनन और ऊर्जा की वसूली सबसे कमजोर..     उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *