ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड PCS-2026 का विज्ञापन जारी, 67 पदों पर भर्ती..

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड PCS-2026 का विज्ञापन जारी, 67 पदों पर भर्ती..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों में 67 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में प्रशासनिक सेवाओं के साथ पुलिस, वित्त, शिक्षा, श्रम, परिवहन और महिला कल्याण समेत कई विभागों के पद शामिल किए गए हैं।

रिक्तियों में सबसे ज्यादा पद पुलिस उपाधीक्षक के 14 हैं। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर के 10 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा के 8, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 5, राज्य कर अधिकारी के 5, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 4 और संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक/उपसचिव के 4 पद शामिल हैं। जिला कमांडेंट होमगार्ड के 2, सहायक निदेशक कारखाना/बॉयलर के 2 और अन्य विभिन्न विभागों में भी पद रखे गए हैं। महिला कल्याण विभाग में केस वर्कर के 3 पदों पर भी भर्ती होगी। आयोग ने 67 पदों में आरक्षण का विवरण भी जारी किया है। इनमें 37 पद सामान्य वर्ग, 13 अनुसूचित जाति, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग और 6 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित हैं। भर्ती में उत्तराखंड महिला आरक्षण और अन्य क्षैतिज आरक्षण के नियम भी लागू होंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपनी श्रेणी और उपश्रेणी की जानकारी सही दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अधिकांश प्रमुख पदों के लिए लेवल-10 का वेतनमान लागू होगा, जिसमें 56,100 से 1,77,500 रुपये तक वेतन निर्धारित है। राज्य कर अधिकारी के लिए लेवल-7 और केस वर्कर के लिए लेवल-6 का वेतनमान रहेगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करने की सलाह दी गई है। ऑनलाइन फॉर्म में शैक्षिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। आयोग की ओर से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक संशोधन की सुविधा दी जाएगी। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। इसके बाद किसी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर निर्धारित है। आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से पढ़ने को कहा है। इसमें पदवार शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी दी गई है।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *