ब्रेकिंग न्यूज़

रुद्रपुर में खिलाड़ियों के लिए तैयार होगा बड़ा स्पोर्ट्स हब..

ब्रेकिंग न्यूज़

रुद्रपुर में खिलाड़ियों के लिए तैयार होगा बड़ा स्पोर्ट्स हब..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार अयोध्या और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में दो अहम परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह बनाया जाएगा, जबकि रुद्रपुर के मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर-आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं को लेकर आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। अयोध्या में प्रस्तावित अतिथि गृह को सिर्फ ठहरने की सुविधा तक सीमित रखने के बजाय उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले भवन के रूप में विकसित करने की योजना है। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में परियोजना के डिजाइन और सुविधाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

पहाड़ी वास्तुकला और उत्तराखंड की थीम दिखेगी

अतिथि गृह के निर्माण में पारंपरिक पहाड़ी वास्तुशैली की झलक देने पर जोर दिया गया है। भवन की आंतरिक सज्जा में भी राज्य की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता दी जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार अलग-अलग मंजिलों को अलग थीम पर विकसित किया जा सकता है। ओम पर्वत, ग्लेशियर, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और पंचाचूली की पर्वत श्रृंखलाओं जैसे उत्तराखंड के प्रमुख प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक प्रतीकों को भवन की थीम में शामिल करने की योजना है। इससे अयोध्या पहुंचने वाले देश-विदेश के लोगों को उत्तराखंड की विविधता से परिचित कराने का अवसर मिलेगा। राज्य अतिथि गृह की मूल योजना में शामिल बारात घर को अब प्रस्ताव से हटाने का निर्णय लिया गया है। इसके स्थान पर भवन को अतिथि गृह के मानकों और जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता, उपयोगिता और भवन के आकर्षक स्वरूप पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

रुद्रपुर में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

वहीं रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संशोधित प्रस्ताव को विभागीय व्यय समिति की प्रक्रिया में आगे बढ़ाया गया है। करीब 23.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस परिसर में युवाओं और खिलाड़ियों को कई आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इंडोर परिसर के प्रस्ताव में बदलाव करते हुए स्क्वैश और बिलियर्ड्स को हटाकर जिम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन को शामिल किया गया है। आउटडोर हिस्से में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, पिकलबॉल और टेनिस के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा परिसर में करीब एक किलोमीटर लंबा साइकिलिंग रूट और ट्रैक पाथ भी प्रस्तावित है। सरकार का फोकस दोनों परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर है। अयोध्या का राज्य अतिथि गृह जहां उत्तराखंड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान को दूसरे राज्यों के लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा, वहीं रुद्रपुर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *