ब्रेकिंग न्यूज़

जन्मदिन की पार्टी में भिड़े दो युवक, सीने में चाकू लगने से 25 वर्षीय की मौत..

ब्रेकिंग न्यूज़

जन्मदिन की पार्टी में भिड़े दो युवक, सीने में चाकू लगने से 25 वर्षीय की मौत..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून के सेलाकुई के जमनपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। सोमवार देर रात विवाद के दौरान चाकू लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना हैं कि कहासुनी के बाद आरोपी ने युवक के सीने पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही टीम जमनपुर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शराब के नशे में हुआ विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का रहने वाला है। सोमवार को उसकी बेटी का जन्मदिन था। इसी दौरान बिल्डिंग के पास रहने वाले राजपाल और जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया और इसी दौरान जितेंद्र ने राजपाल के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजपाल और जितेंद्र के बीच करीब 10 से 15 दिन पहले भी शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी जांच का हिस्सा बना रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *