ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने दिए आदेश..

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने दिए आदेश..

 

 

उत्तराखंड: ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के समापन को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने 23 सितंबर को नगर क्षेत्र के सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है। इस दिन मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा के साथ डोला विसर्जन का कार्यक्रम होगा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के अलावा महाविद्यालय भी बंद रहेंगे।

शोभायात्रा और डोला विसर्जन को लेकर भीड़ की संभावना

नंदा देवी महोत्सव का समापन बुधवार को धार्मिक परंपराओं के अनुसार होगा। मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद डोला विसर्जन की रस्म पूरी की जाएगी। समापन समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्थाएं तैयार की हैं। प्रशासन का कहना है कि महोत्सव के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ने से यातायात पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एक दिन का अवकाश रखा गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन का फोकस महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ-साथ स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की सुरक्षा बनाए रखने पर है।

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *