ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क, शिक्षा और सुरक्षा सुविधाओं को मजबूती..

ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क, शिक्षा और सुरक्षा सुविधाओं को मजबूती..

गैरसैंण में 12 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास..

 

 

उत्तराखंड: गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने विकास योजनाओं पर जोर दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भराड़ीसैंण में चमोली जिले की 12 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कुल 231.91 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में पेयजल आपूर्ति से लेकर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान छह योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि छह पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। नई योजनाओं में गैरसैंण और आसपास के इलाकों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए रामगंगा नदी पर बांध निर्माण प्रमुख है। इस परियोजना की लागत 122.69 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बड़ी योजना
कर्णप्रयाग विकासखंड के बहुगुणानगर में भू-धंसाव से बचाव के लिए 50.18 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही गैरसैंण में राजकीय पॉलिटेक्निक के नए भवन के निर्माण और बछुवाबाण स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन के अनुरक्षण कार्य की भी शुरुआत की गई। सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए कुमोली रैवान, फरखण्डे और गैरसैंण-पज्याणा मोटर मार्ग से जुड़ी परियोजनाएं भी शिलान्यास की गई योजनाओं में शामिल रहीं।

सड़क सुधार से लेकर ऑडिटोरियम तक का लोकार्पण
सीएम ने 34.04 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई छह योजनाएं जनता को समर्पित कीं। इनमें खजुरखाल-भण्डारीखोड़-कुनीगाड़ मोटर मार्ग के उच्चीकरण और सारकोट-भराड़ीसैंण मार्ग पर सुधार एवं डामरीकरण के कार्य शामिल हैं। कारगिल शहीद रणजीत सिंह मोटर मार्ग के आगर-जिनगोड़ हिस्से में भी सड़क सुधार और नवीनीकरण का काम पूरा किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में करीब 4.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए गैरसैंण में नए थाना भवन और फायर यूनिट भवन का उद्घाटन भी किया गया। इन कार्यों का मुख्य फोकस क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता, सुरक्षित आवागमन और सरकारी सेवाओं के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा तैयार करना है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, भरत चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल समेत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *