ब्रेकिंग न्यूज़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगी राहत..

ब्रेकिंग न्यूज़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगी राहत..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने इनके मानदेय में बढ़ोतरी करने की बात कही है। हालांकि, मानदेय में कितनी वृद्धि की जाएगी और नई दरें कब से लागू होंगी, इस पर अभी निर्णय होना बाकी है। सरकार वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर बढ़ोतरी की राशि तय करेगी। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक उमेश कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग इनके मानदेय को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। साथ ही, बढ़ोतरी किए जाने की स्थिति में इसमें कितनी धनराशि का इजाफा होगा, इसकी जानकारी भी मांगी। इस पर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने लिखित जवाब में बताया कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी। हालांकि, वृद्धि की वास्तविक राशि राज्य के वित्तीय संसाधनों को ध्यान में रखते हुए तय की जाएगी।

मानदेय बढ़ने से हजारों कर्मियों को मिलेगी राहत
प्रदेश में करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सेवाएं दे रही हैं। मानदेय में बढ़ोतरी होने से इन कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मानदेय में कितनी वृद्धि होगी और इसे लागू करने की समयसीमा क्या रहेगी। मानदेय बढ़ाने के फैसले से प्रदेश में आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही आर्थिक अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ सकता है। अब सभी की निगाहें सरकार के अगले निर्णय पर टिकी हैं।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *