ब्रेकिंग न्यूज़

तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार, 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास..

ब्रेकिंग न्यूज़

तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार, 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान आमवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 17.80 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान 9 करोड़ 63 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नए एकेडमिक भवन की आधारशिला रखी गई। वहीं, आईआरडीटी में 4 करोड़ 88 लाख 52 हजार रुपये की लागत से तैयार एडवांस ट्रेनिंग सेंटर के दूसरे चरण और 3 करोड़ 28 लाख 27 हजार रुपये की लागत से स्थापित ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों और बदलती तकनीक के अनुरूप विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल से जोड़कर उनके लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण और मशीनों व उपकरणों की उपलब्धता के लिए करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के तकनीकी संस्थानों को बेहतर संसाधनों से लैस कर युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही औद्योगिक जरूरतों के अनुसार नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी नई तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे बदलते रोजगार बाजार की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर निदेशक प्राविधिक शिक्षा देशराज, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. मुकेश पांडेय, संयुक्त निदेशक देवेंद्र गिरि, राजकीय पॉलीटेक्निक आमवाला के प्रधानाचार्य आरपी यादव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *