ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड के विकास में प्रवासियों की भागीदारी बढ़ाने की पहल..

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड के विकास में प्रवासियों की भागीदारी बढ़ाने की पहल..

दून में होगा प्रवासी सम्मेलन..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड से बाहर रहकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले प्रवासियों को प्रदेश के विकास से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इसी उद्देश्य से 13 नवंबर 2026 को देहरादून में तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दून विश्वविद्यालय के डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंडी प्रतिभाग करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन की व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा किया जाए और इसमें प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले उत्तराखंडियों की भागीदारी भी सुनिश्चित हो।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी अपनी प्रतिभा और अनुभव से देश-दुनिया में प्रदेश की पहचान बना रहे हैं। उनकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल राज्य के विकास, निवेश और नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने में किया जा सकता है। उन्होंने खासतौर पर युवाओं को सम्मेलन से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि उन्हें सफल प्रवासियों के अनुभवों और उपलब्धियों से सीखने का अवसर मिले। आयोजन के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए पैनल सत्र आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उद्घाटन कार्यक्रम, अतिथियों के संबोधन, पंजीकरण प्रक्रिया और पैनलिस्ट के चयन जैसे विषयों पर विचार किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सम्मेलन की तैयारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियों में बांटकर उनकी निगरानी की जाए। प्रत्येक कार्य के लिए चेकलिस्ट तैयार करने के साथ संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। उन्होंने प्रवासी प्रकोष्ठ और अन्य संबंधित अधिकारियों को मंगलवार तक आयोजन की पूरी रूपरेखा तैयार करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि सम्मेलन का आयोजन व्यवस्थित होने के साथ ही अपने उद्देश्य को पूरा करने वाला भी होना चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. आर. राजेश कुमार, दीपेंद्र चौधरी, युगल किशोर पंत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, प्रवासी प्रकोष्ठ के सुधीर नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *