ब्रेकिंग न्यूज़

एक से नौ नवंबर तक बंद रहेगी स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104, नई तकनीक से होगी शुरुआत..

ब्रेकिंग न्यूज़

एक से नौ नवंबर तक बंद रहेगी स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104, नई तकनीक से होगी शुरुआत..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराने वाली हेल्पलाइन 104 की सेवाएं नौ नवंबर तक बंद रहेंगी। एक नवंबर से अस्थायी रूप से बंद की गई इस सेवा को अब नई तकनीक और सॉफ्टवेयर के साथ दोबारा शुरू करने की तैयारी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित इस हेल्पलाइन का संचालन 10 नवंबर से नई संस्था वी विन लिमिटेड करेगी। हेल्पलाइन के संचालन में बदलाव के साथ तकनीकी व्यवस्था को भी अपडेट किया जा रहा है। नई संस्था की ओर से कामकाज संभालने के बाद सॉफ्टवेयर और अन्य तकनीकी सुविधाओं का परीक्षण किया जाएगा। इसी प्रक्रिया के चलते फिलहाल नौ दिनों तक लोगों को 104 हेल्पलाइन के माध्यम से स्वास्थ्य परामर्श नहीं मिल सकेगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के निदेशक डॉ. अमित शुक्ला ने बताया कि नई संस्था के संचालन शुरू करने तक हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में स्वास्थ्य संबंधी जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन बंद रहने के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और परामर्श के लिए वैकल्पिक माध्यमों का सहारा लेना होगा। विभाग का प्रयास है कि नई तकनीकी व्यवस्था लागू होने के बाद हेल्पलाइन का संचालन सुचारु रूप से शुरू किया जा सके।

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *