ब्रेकिंग न्यूज़

पहाड़ के दूरस्थ गांवों की राह होगी आसान, उत्तराखंड में बनेंगी 528 सड़कें और 19 पुल..

ब्रेकिंग न्यूज़

पहाड़ के दूरस्थ गांवों की राह होगी आसान, उत्तराखंड में बनेंगी 528 सड़कें और 19 पुल..

 

 


उत्तराखंड
: उत्तराखंड के ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के दूसरे चरण के तहत प्रदेश में 528 सड़कों और 19 पुलों के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया में आगे बढ़ाया गया है। इन प्रस्तावों के तहत कुल 3,172 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाना है। इससे दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इन प्रस्तावों की प्रगति की जानकारी दी है। पत्र के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से भेजे गए सड़क और पुल निर्माण के प्रस्तावों पर 30 सितंबर 2026 को तकनीकी-आर्थिक समिति की बैठक में विचार किया गया। जरूरी अनुमोदन मिलने के बाद प्रस्तावों को अंतिम मूल्यांकन और स्वीकृति के लिए अधिकार प्राप्त समिति के समक्ष भेज दिया गया है।

420 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन
केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 333 किलोमीटर सड़क निर्माण का भौतिक लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए 420 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन किया गया है। केंद्रीय मंत्री के पत्र के मुताबिक, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 35 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 210 करोड़ रुपये की लागत से मदररूट के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी किया गया है। योजना के तहत अब तक करीब 57 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगी बेहतर सड़क सुविधा
सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के तहत भी काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्वीकृत पांच सड़क परियोजनाओं में से 44 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। इससे सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के सहयोग से निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ग्रामीण सड़क संपर्कता से जुड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्र सरकार और ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड को आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

सीएम धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लिए सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत प्रस्तावित कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीएम के अनुसार, इन परियोजनाओं का लाभ विशेष रूप से प्रदेश के दूरस्थ और सीमावर्ती गांवों को मिलेगा। सड़क संपर्क बेहतर होने से लोगों का आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच आसान बनेगी। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय विकास गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

Related Posts

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण..

श्रीनगर अस्पताल को मिलेंगे नए मेडिकल उपकरण.. चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई फैसले..     उत्तराखंड: संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए…

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत..

उत्तराखंड के करीब 10 लाख जरूरतमंदों को राहत.. खातों में ट्रांसफर हुई 148 करोड़ रुपये की पेंशन..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *