कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त हुए सतपाल सिंह बिष्ट..

कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त हुए सतपाल सिंह बिष्ट..

 

उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल का अपना कुलपति मिल गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति हैं। नए आदेश के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय में चल रही कार्यवाहक कुलपति की व्यवस्था भी समाप्त हो जाएगी। आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (उत्तराखंड में यथाप्रवृत्त) की धारा 12(1) के तहत दी गई शक्तियों के आधार पर की गई है। आदेश में यह भी लिखा है कि 31 अगस्त 2026 के पूर्व जारी अंतरिम व्यवस्था वाले आदेश को अतिक्रमित करते हुए यह नया आदेश लागू किया जा रहा है।

Related Posts

त्रियुगीनारायण मंदिर में जौ की हरियाली अर्पित, सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम..

त्रियुगीनारायण मंदिर में जौ की हरियाली अर्पित, सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम..       उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ विकासखंड की सीमांत ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण में पौराणिक परंपराओं के…

देहरादून में सनसनीखेज वारदात, पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति फरार..

देहरादून में सनसनीखेज वारदात, पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति फरार..           उत्तराखंड: देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *