ब्रेकिंग न्यूज़

12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस में नौकरी का मौका..

ब्रेकिंग न्यूज़

12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस में नौकरी का मौका..

1694 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में पुलिस कांस्टेबल समेत विभिन्न विभागों के 1694 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग के भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 से 30 दिसंबर तक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का मौका दिया जाएगा। इसके बाद जनवरी में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अप्रैल में लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं स्तर की रखी गई है। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए शारीरिक दक्षता के मानक भी निर्धारित किए गए हैं।

पुलिस और अन्य विभागों में भरे जाएंगे पद
इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस कांस्टेबल के 464 पद और पीएसी कांस्टेबल के 284 पद शामिल हैं। महिला पुलिस कांस्टेबल के लिए 238 पद रखे गए हैं। इसके अलावा फायरमैन के 201, फॉरेस्ट गार्ड के 171 और स्पेशल टाइगर गार्ड के 75 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। बंदी रक्षक के 117 और महिला बंदी रक्षक के 27 पदों के साथ सचिवालय रक्षक के 54 पद भी भर्ती में शामिल हैं। वहीं आबकारी सिपाही के 45 और परिवहन आरक्षी के 18 पदों पर भी चयन किया जाएगा।

पांच साल से पहले नौकरी छोड़ी तो लौटाना होगा खर्च
भर्ती में एक महत्वपूर्ण शर्त भी रखी गई है। पुलिस कांस्टेबल, पीएसी और आईआरबी कांस्टेबल के साथ अग्निशमन विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को कम से कम पांच साल तक सेवा देने का लिखित आश्वासन देना होगा। इसके लिए अंतिम मेडिकल परीक्षण में सफल होने के बाद निर्धारित पत्र देना अनिवार्य होगा। यदि कोई चयनित अभ्यर्थी पांच साल की अवधि पूरी होने से पहले इस्तीफा देता है या अपने अनुरोध पर दूसरी सेवा में जाने के लिए कार्यमुक्त होता है, तो उसे नियमानुसार प्रशिक्षण पर हुआ खर्च, प्राप्त स्टाइपेंड और वेतन की राशि विभाग को लौटानी पड़ सकती है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह व्यवस्था पहले से लागू है, लेकिन फिलहाल संबंधित भर्ती के पदों पर इसका पालन कराया जा रहा है।

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। अनाथ अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

 

 

 

Related Posts

देहरादून कैंट को मिली 23 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने कीं 8 बड़ी घोषणाएं..

देहरादून कैंट को मिली 23 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने कीं 8 बड़ी घोषणाएं..       उत्तराखंड: राजधानी के कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति…

मालसी चिड़ियाघर का बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ तेजस की हुई एंट्री, सीएम धामी ने किया शुभारंभ..

मालसी चिड़ियाघर का बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ तेजस की हुई एंट्री, सीएम धामी ने किया शुभारंभ..     उत्तराखंड:  मालसी स्थित देहरादून चिड़ियाघर में अब पर्यटकों को सफेद बाघ का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *