देहरादून से मुंबई-अहमदाबाद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू..

देहरादून से मुंबई-अहमदाबाद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून एयरपोर्ट से अहमदाबाद और मुंबई के लिए अपनी दो अतिरिक्त उड़ानों की शुरुआत कर दी है। ये विशेष उड़ानें 1 मई से 31 मई तक संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। इन नई सेवाओं के शुरू होने के बाद देहरादून एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल उड़ानों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

नई समय-सारिणी के अनुसार, अहमदाबाद से उड़ान सुबह 6:25 बजे रवाना होकर करीब 8:15 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचती है। इसके बाद यही विमान देहरादून से सुबह लगभग 8:45 बजे उड़ान भरकर 10:35 बजे अहमदाबाद पहुंचता है। इसी तरह मुंबई से आने वाली दूसरी उड़ान सुबह 10:25 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे देहरादून पहुंचती है, जबकि वापसी में यह उड़ान 1:15 बजे यहां से रवाना होकर 3:35 बजे मुंबई पहुंचती है।

बताया जा रहा है कि ये दोनों अतिरिक्त उड़ानें फिलहाल सीमित अवधि के लिए चलाई जा रही हैं और 31 मई तक ही संचालन में रहेंगी। गौरतलब है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस पहले से ही देहरादून से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए नियमित उड़ान सेवाएं प्रदान कर रही है। ऐसे में नई उड़ानों के जुड़ने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। हालांकि, दूसरी ओर कुछ उड़ानों के संचालन में बाधाएं भी देखने को मिलीं। इंडिगो की दिल्ली से देहरादून आने वाली शाम 4 बजे की उड़ान को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दोपहर 12:40 बजे आने वाली उड़ान करीब एक घंटे से अधिक देरी से, 1:51 बजे पहुंची। वहीं अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान भी निर्धारित समय शाम 3:30 बजे के बजाय 4:17 बजे देहरादून पहुंची। एयरपोर्ट पर कुछ अन्य उड़ानों के संचालन में भी हल्की देरी दर्ज की गई। यात्रियों के लिए नई उड़ानों की शुरुआत जहां राहत भरी खबर है, वहीं उड़ानों में हो रही देरी और रद्द होने की घटनाएं यात्रियों की परेशानी का कारण भी बन रही हैं।

 

 

Related Posts

मेजर सोमनाथ शर्मा को शौर्य स्थल पर मिले सम्मान..

मेजर सोमनाथ शर्मा को शौर्य स्थल पर मिले सम्मान..   प्रतिमा स्थापना की मांग लेकर मंत्री गणेश जोशी से मिले पूर्व सैनिक..       उत्तराखंड: भारतीय सेना के पहले…

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग हुए दो महीने, 200 से अधिक मदरसे अब भी मान्यता से बाहर..

  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग हुए दो महीने, 200 से अधिक मदरसे अब भी मान्यता से बाहर..   उत्तराखंड: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को भंग किए जाने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *