एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे सीएम धामी..

एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे सीएम धामी..

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ उदय शंकर नृत्य अकादमी, फलसीमा में आयोजित होने वाले एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड वितरण समारोह में शामिल होंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने आयोजन स्थल पर आने वाले अतिथियों और प्रतिभागियों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड समारोह को लेकर प्रशासन ने अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। कार्यक्रम में मंच व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, अवॉर्ड वितरण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सीएम के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों की जानकारी भी जिलाधिकारी को दी। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह का माहौल है। प्रशासन का प्रयास है कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहें और आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

Related Posts

स्वदेशी तकनीक से मजबूत हो रही सेना, देहरादून में बन रहे अत्याधुनिक नाइट विजन सिस्टम..

स्वदेशी तकनीक से मजबूत हो रही सेना, देहरादून में बन रहे अत्याधुनिक नाइट विजन सिस्टम..       उत्तराखंड: उत्तराखंड की आयुध निर्माणी इकाइयां देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत…

केदारनाथ में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल..

केदारनाथ में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल.. ‘कैरी मी बैक’ अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन..       उत्तराखंड: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *