भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दबदबा, चार नेताओं को अहम जिम्मेदारी..

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में उत्तराखंड के चार नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसे प्रदेश के लिए संगठनात्मक स्तर पर अहम माना जा रहा है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण भूमिका मिलने से प्रदेश भाजपा में उत्साह का माहौल है।

इसके अलावा आलोक भट्ट को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक और महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है। इन नियुक्तियों के साथ उत्तराखंड के चार नेताओं को भाजपा के केंद्रीय संगठन में जगह मिली है।

भाजपा की नई टीम में प्रदेश के नेताओं को मिली इन जिम्मेदारियों को उत्तराखंड में पार्टी संगठन की बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ इन नेताओं के सामने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण चुनौती भी होगी।

Related Posts

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..

केदारनाथ में बिजली व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, सोनप्रयाग से धाम तक 33 केवी लाइन को मंजूरी..   उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाने की…

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..

कण्वाश्रम की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान, ‘भरत से भारतवर्ष’ को मिला प्रथम पुरस्कार..     उत्तराखंड: कण्वाश्रम की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने वाली पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *