ब्रेकिंग न्यूज़

खटीमा में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, ऑक्सीजन पार्क का किया लोकार्पण..

ब्रेकिंग न्यूज़

खटीमा में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, ऑक्सीजन पार्क का किया लोकार्पण.. 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पार्क परिसर में पौधरोपण किया और पूरे परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खटीमा क्षेत्र के विकास से जुड़ी छह महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। सीएम ने नगर वन ऑक्सीजन पार्क के विस्तार, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में शिफ्ट करने और खटीमा में स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा क्रियाशाला, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन विकसित करने का भी ऐलान किया गया।

पर्यटन के लिहाज से अहम है खटीमा की स्थिति
सीएम ने कहा कि खटीमा की भौगोलिक स्थिति इसे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाती है। व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलाश की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खटीमा में सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने नगर वन ऑक्सीजन पार्क के विस्तार के साथ जरूरी संसाधनों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही। सीएम ने कहा कि पार्क के बनने से स्थानीय लोगों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिलेगा। साथ ही उन्होंने पार्क को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने को सभी की जिम्मेदारी बताया। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएम ने पार्क परिसर में पिंक टॉयलेट बनाने के निर्देश भी दिए।

विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर
सीएम धामी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौती लगातार बढ़ रही है, ऐसे में वन और पर्यावरण संरक्षण की अहमियत पहले से कहीं अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच बेहतर संतुलन बनाना जरूरी है। राज्य सरकार आर्थिक गतिविधियों को पर्यावरण के साथ संतुलित करते हुए आगे बढ़ाने पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए रोजगार और आजीविका के स्थायी अवसर तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सौर ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

 

 

 

Related Posts

 खलिया बुग्याल में अवैध कैंपिंग का खुलासा, 30 टेंट मिले, सात टूर ऑपरेटरों के चालान..

 खलिया बुग्याल में अवैध कैंपिंग का खुलासा, 30 टेंट मिले, सात टूर ऑपरेटरों के चालान..     उत्तराखंड: उत्तराखंड के प्रसिद्ध खलिया बुग्याल में नियमों को ताक पर रखकर पर्यटकों…

IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कार्यक्षेत्र, CBI में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली..

IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कार्यक्षेत्र, CBI में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली..       उत्तराखंड: उत्तराखंड की आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *