ब्रेकिंग न्यूज़

लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए देहरादून के प्रभाकर थापा, सैन्य परिवार में पसरा मातम..

ब्रेकिंग न्यूज़

लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए देहरादून के प्रभाकर थापा, सैन्य परिवार में पसरा मातम..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर सामने आई है। देहरादून के नागनाथ क्षेत्र के रहने वाले भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। वह सेना की प्रतिष्ठित 5/3 गोरखा राइफल्स में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:15 बजे ड्यूटी के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा का जन्म वर्ष 1984 में हुआ था। उन्हें देश सेवा का जज्बा परिवार से विरासत में मिला। उनके पिता निर्मल थापा भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं और हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पिता के सैन्य जीवन से प्रेरित होकर प्रभाकर थापा ने भी भारतीय सेना में जाने का लक्ष्य बनाया।

CDS परीक्षा पास कर सेना में हुए थे शामिल
प्रभाकर थापा ने अपनी शुरुआती शिक्षा देहरादून के कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से पूरी की थी। वह वर्ष 2002 बैच के छात्र थे। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा उत्तीर्ण की और दिसंबर 2006 में तीसरी गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने अपने सैन्य करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। करीब दो दशक की सेवा के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहकर कर्तव्यों का निर्वहन किया। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा के निधन से देहरादून के नागनाथ क्षेत्र में शोक की लहर है। देश की सेवा में उनके योगदान और समर्पण को क्षेत्रवासी याद कर रहे हैं।

 

 

 

Related Posts

उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी..

उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी.. कुंभ-2027 और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा..     उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..   उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *