ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला, 24 PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में किया बदलाव..

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला, 24 PCS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में किया बदलाव..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल का असर देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा। नई तैनाती के तहत कई अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारियां दी गई हैं।

देहरादून से नैनीताल तक बदले अधिकारियों के कार्यक्षेत्र
जारी तबादला सूची के अनुसार, पीसीएस राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उत्तरकाशी में तैनात रहे पीसीएस बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है। पीसीएस जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी नियुक्त किया गया है। नैनीताल जिले में भी अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। यहां पीसीएस शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल के तहत पीसीएस अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल नियुक्त किया गया है। वहीं, मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है। पीसीएस नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है। वहीं, चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी में नई तैनाती मिली है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी हुआ बदलाव
हरिद्वार जिले में पीसीएस कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को तैनात किया गया है। दूसरी ओर, ऊधमसिंह नगर में रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में पीसीएस मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून और सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है। शासन के इस फैसले के बाद कई जिलों में प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के हाथों में होंगी।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से प्रशासनिक स्तर पर लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। इससे पहले 11 नवंबर को शासन ने 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों समेत कुल 30 अधिकारियों के तबादले किए थे। इसके बाद 12 नवंबर को 24 पीसीएस अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी कर दी गई। लगातार हो रहे इन बदलावों को प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

 

 

Related Posts

उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी..

उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी.. कुंभ-2027 और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा..     उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..   उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *