ब्रेकिंग न्यूज़

ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो और अर्टिगा के उड़े परखच्चे..

ब्रेकिंग न्यूज़

ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो और अर्टिगा के उड़े परखच्चे..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगा दर्शन होटल के पास स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे और वाहन पंजाब से ऋषिकेश होते हुए श्रीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी टक्कर हो गई। अर्टिगा श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चलाया रेस्क्यू अभियान
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल चार लोगों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Related Posts

उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी..

उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी.. कुंभ-2027 और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा..     उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..   उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *