ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला, होटल में वारदात का आरोप, पूर्व छात्रसंघ प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने छह घंटे में की कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुखानी थाना क्षेत्र में चार युवकों पर किशोरी को डरा-धमकाकर होटल ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और छह घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुका एक पूर्व प्रत्याशी भी शामिल है। पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच तेज कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी..

    उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी.. कुंभ-2027 और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा..     उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..   उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों की प्रक्रिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *