ब्रेकिंग न्यूज़

देवप्रयाग में तीन दिन दिखेगा राफ्टिंग का दम, 17 टीमें करेंगी पदक के लिए मुकाबला..

ब्रेकिंग न्यूज़

देवप्रयाग में तीन दिन दिखेगा राफ्टिंग का दम, 17 टीमें करेंगी पदक के लिए मुकाबला..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम तट पर 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का शानदार आगाज हो गया है। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार प्रतियोगिता में टीमों की भागीदारी अब तक के सभी आयोजनों के मुकाबले सबसे अधिक है। पुरुष, महिला और मिक्स्ड वर्ग में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यूनाइटेड राफ्टिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और एशिया के अध्यक्ष शौकत सिकंद ने बताया कि चैंपियनशिप में इंडियन आर्मी, आईटीबीपी, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, निमास (NIMAS), जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों और संस्थानों की टीमें मैदान में हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी विजेता टीमें
इस चैंपियनशिप का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इनमें अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित एशियन चैंपियनशिप, तुर्की में होने वाली विश्व चैंपियनशिप, केन्या का वर्ल्ड कप और चेक रिपब्लिक में आयोजित होने वाली अंडर-21 प्रतियोगिता शामिल हैं। शौकत सिकंद ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलता है। उम्मीद है कि चैंपियनशिप से चुने जाने वाले खिलाड़ी वैश्विक प्रतियोगिताओं में देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

पहली बार पंजाब की युवा महिला टीम भी ले रही हिस्सा
इस बार प्रतियोगिता में पंजाब की युवा महिला टीम की भागीदारी भी खास आकर्षण है। टीम पहली बार राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही है। आयोजकों ने इसे महिला खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी और राफ्टिंग खेल के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। शौकत सिकंद ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि देवप्रयाग से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतेंगे। संगम तट पर आयोजित यह प्रतियोगिता अगले तीन दिनों तक खेल प्रेमियों के लिए रोमांच और उत्साह का केंद्र बनी रहेगी।

 

 

 

Related Posts

उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी..

उत्तराखंड के विकास का रोडमैप लेकर पीएम से मिले सीएम धामी.. कुंभ-2027 और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा..     उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के 39 निरीक्षक बदले..   उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *